भारतीय संविधान के स्रोत |Sources of Indian Constitution

भारतीय संविधान के स्रोत |Sources of Indian Constitution

भारतीय संविधान, विश्व के लगभग सभी प्रमुख देशों से मिलकर बना है लेकिन फिर भी इसकी अपनी विशिष्ट विशेषताएं हैं. प्रमुख स्रोत हैं :

  1. भारत शासन अधिनियम, 1935 – संघीय तंत्र, राज्यपाल का कार्यालय, न्यायपालिका, लोक सेवा आयोग, आपातकालीन उपबंध व प्रशासनिक विवरण
  2. ब्रिटिश संविधान – संसदीय शासन, विधि का शासन, विधायी प्रक्रिया, एकल नागरिकता, मंत्रिमंडल प्रणाली, परमाधिकार लेख, संसदीय विशेषाधिकार और द्विसदनवाद
  3. संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान – मूल अधिकार, न्यायपालिका की स्वतंत्रता, न्यायिक पुनरावलोकन का सिद्धांत, उपराष्ट्रपति का पद, उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का पद से हटाया जाना और राष्ट्रपति पर महाभियोग
  4. आयरलैंड का संविधान – राज्य के नीति-निदेशक सिद्धांत, राष्ट्रपति के निर्वाचन की पद्धति और राज्यसभा के लिए सदस्यों का नामांकन
  5. कनाडा का संविधान– सशक्त केंद्र के साथ संघीय व्यवस्था, अवशिष्ट शक्तियों का केंद्र में निहित होना, केंद्र द्वारा राज्य के राज्यपालों की नियुक्ति और उच्चतम न्यायलय का परामर्शी न्याय निर्णयन
  1. ऑस्ट्रेलिया का संविधान– समवर्ती सूची, संसद के दोनों सदनों की संयुक्त बैठक, व्यापार, वाणिज्य और समागम की स्वतंत्रता
  2. जर्मनी का संविधान– आपातकाल के समय मूल अधिकारों का स्थगन
  3. फ़्रांस का संविधान- गणतंत्रात्मक और प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्श
  4. दक्षिण अफ्रीका का संविधान- संविधान में संशोधन की प्रक्रिया और राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन
  5. जापान का संविधान – विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया
  6. सोवियत संघ (पूर्व) का संविधान: मूल कर्त्तव्य और प्रस्तावना में न्याय (सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक) का आदर्श

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *